STORYMIRROR

Rekha Bora

Drama

3  

Rekha Bora

Drama

परिवर्तन

परिवर्तन

1 min
207

परिवर्तन है नियम सृष्टि का

परिवर्तन नित्य जारी है

परिवर्तन की गति मंद कभी

परिवर्तन तीव्र तारी है


परिवर्तन कभी महत्वपूर्ण है

परिवर्तन कभी महत्वहीन

परिवर्तन कभी दृष्टिगत तो

परिवर्तन कभी दृष्टिविहीन


परिवर्तन सर्वकालिक घटना

परिवर्तन के साक्षी हम

परिवर्तन व्यापक प्रक्रिया

परिवर्तन का शाश्वत है नियम


परिवर्तन से सीखें कुछ हम

परिवर्तन के साथ चलें

परिवर्तन को स्वीकारे हम

परिवर्तन संग उठे क़दम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama