STORYMIRROR

Rekha Bora

Inspirational

4  

Rekha Bora

Inspirational

कैसी यह होली

कैसी यह होली

1 min
177

ऐसा होली का हुड़दंग

उड़ाते गुलाल बरसता रंग

कहीं चलती है गोली

कैसी यह होली


आते होली के हुरियारे

पीते मदिरा के ये प्याले

बोलें अश्लील हैं बोली

कैसी यह होली 


लगे हैं हर कन्या पर नयन

करें हैं फिर अबला का चयन

फब्तियों में हंसी- ठिठोली

कैसी यह होली 


हुआ है इनका ऐसा पतन

टटोलते बहू-बेटी का बदन

ताड़ते लहंगा चोली

कैसी यह होली


भारतीय संस्कृति का सुन्दर अंग

स्नेह का गुलाल नेह का रंग

लो आयी देशभक्तों की टोली

हो ऐसी होली

हाँ ऐसी होली।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational