STORYMIRROR

Vimla Jain

Abstract Classics Inspirational

4  

Vimla Jain

Abstract Classics Inspirational

सपने में अंतरिक्ष यात्रा

सपने में अंतरिक्ष यात्रा

1 min
603

क्या बताएं दोस्त हमारी दास्तान।

बहुत शौक से गए हम कैनेडी स्पेस सेंटर देखने।

देखते देखते मन सपनों में खो गया।

और स्पेस सेंटर के अंतरिक्ष वालों की

ड्रेस देखकर उसे पहनने मन मचल गया।

मन ही तो है वापस बच्चा बन गया।

मन कहता है वापस छोटे पन में जाओ।


शुरू से पढ़ाई करो 

अब इस अंतरिक्ष की पढ़ाई करो।

अपना लक्ष्य अंतरिक्ष यात्रा बनाओ।

तभी तुम को चांस मिलेगा अंतरिक्ष यात्रा करने का।

स्वर्गीय कल्पना चावला जैसा।

अपने मन को मनाओ।


सपनों की उड़ान भरी हम पहुंच गए बचपन में।

पहली क्लास से चालू कर हम बन गए नासा साइंटिस्ट।

और अंतरिक्ष की उड़ान भरने को तैयार।

जब हमने उड़ान भरी पहुंच गए अंतरिक्ष में।

सब कुछ उल्टा पुल्टा था।

बिना गुरुत्वाकर्षण शक्ति के जो सीधा साधा लगता था।


बहुत कठिन और टेढ़ा था।

मगर सपना तो सपना था।

जैसे ही हकीकत में पटकाये।

 लगा अरे यह तो सपना है।

 सचमुच में यात्रा बहुत ही कठिन है।

 फिर भी लोग करते हैं।

 हम उनके जज्बे को सलाम करते हैं।

 जो बोलते हैं स्पेस से आकर भी सबसे प्यारा देश हमारा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract