STORYMIRROR

Suraj Kumar Sahu

Abstract

4  

Suraj Kumar Sahu

Abstract

सत्य सनातन धर्म की जय पर

सत्य सनातन धर्म की जय पर

1 min
92

सत्य सनातन धर्म की जय पर, 

वर्षों की लड़ाई के विजय पर, 

आज पूरा देश खुशियों से झूमा, 

बच्चा बच्चा भारत के राम मय पर। 


सजी दुल्हन सी अयोध्या, 

सरयू नदी का पानी कल कला उठा, 

आज फिर से पटाखे फूटे, 

देश घर घर में दीप जला उठा। 


जो मन में बसे थे राम, 

आज भव्य मंदिर में विराजे, 

चहूँ ओर गीत भजन कीर्तन,

साथ ढोल नगाड़े बाजे। 


बधाई हो सत्य सनातनी, 

राम की अयोध्या राम का हुआ, 

बलिदान कारसेवकों का, 

व्यर्थ नहीं बल्कि काम का हुआ। 


अब मंदिर भी वही और, 

श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई,

सबके हृदय को सुकून

भव्य मंदिर के साथ पूरी निष्ठा हुई। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract