STORYMIRROR

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Classics Fantasy Inspirational

4  

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Classics Fantasy Inspirational

पैसा बोलता है

पैसा बोलता है

1 min
360

नाच नचाता है सबको

खेल दिखाता है सबको,

गरीब को मिलता न्याय कहाँ 

यहाँ बस पैसा बोलता है !


नीयत है छोटी जिसकी

पकती है रोटी उसकी,

उन्नति कैसे हो देश की

जहाँ बस पैसा बोलता है !


मन में जब बेईमानी हो

इरादे तब तूफानी हो,

पागल बना दे इंसान को 

वहाँ बस पैसा बोलता है।


पैसे की अजब कहानी है

ताकत की भी मनमानी है,

खून बन गया पानी जब

तब बस पैसा बोलता है !


पैसा सब कुछ नहीं है सपना

ये दूर करें इंसानों को,

जब अपने पास कोई नहीं 

कहाँ ये पैसा बोलता है !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics