STORYMIRROR

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Romance Fantasy

4  

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Romance Fantasy

वर्ष का अंतिम गीत

वर्ष का अंतिम गीत

1 min
280

आओ वर्ष का अंतिम गीत 

     संग संग गुनगुना ले हम 

कौन जाने कब कहाँ 

     बिछड़ने का मौसम आ जाए 


बिन तुम्हारे कुछ कहे 

      हम सुन ले अनकही 

बिन मेरे लब खुले 

      गुन लो तुम मनकही 


साथी आया है दिसंबर 

    लेकर सर्दियों का मौसम 

जैसे हर वर्ष आता है 

      नियम से वह तो यहाँ 


सर्दियों के मौसम का 

    रख के ख्याल हम भी 

बुन लिया है सतरंगी ख्वाब 

   एक सात रंगों के बुने स्वेटर में 


साथ तुम्हारा है जो 

     अंतिम गीत सुनहरा हो 

कोशिश तो है यही 

      भावों से ही भरा हो 


रीत पुरानी है उसे अपना कर 

      जी ले संग संग हम

सपना देखे आंखें हमारी

   सपने में ख्वाब अधरों पर सजे जैसे 


आहटें आती हैं उन दरख्तों के 

    जो कभी साक्षी थे मीत बन के 

अलगनी पर टांग रखें ख्वाब थे 

    उतर आए चांद के साथ धरती पर वो !



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance