STORYMIRROR

मेरी जिंदगी भी एक संघर्ष है

मेरी जिंदगी भी एक संघर्ष है

1 min
788


ये कैसी जिंदगी है,

जिसमें न खुशी न हर्ष है।

मेरी जिंदगी ही संघर्ष है,

मेरी जिंदगी ही संघर्ष है।


न जाने कब मेरी जिंदगी में,

खुशी का पैगाम आएगा।

न जाने कब मेरे मन को,

जरा सा आराम आएगा।


न कोई प्रसन्नचित माह,

न कोई प्रफुल्लित वर्ष है।

मेरी जिंदगी एक संघर्ष है,

मेरी जिंदगी एक संघर्ष है।


कोशिश करके भी,

खुशी न दे पाते हैं हम।

कोशिश करके भी,

मुस्कराहट नहीं पाते हैं।


कितनी भी कोशिश करले सिर्फ,

गम के ही आँसू पाते हैं हम।

अपने जीवन के लिए,

नहीं कर पाते परामर्श है।


मेरी जिंदगी ही एक संघर्ष है,

मेरी जिंदगी ही एक संघर्ष है।

बड़ों का सम्मान करते हैं,

फिर भी डाँट ही मिलती है हमको।


न जाने कैसे अपना,

व्यक्तित्व दिखाए सब को।

कुछ ऐसा करना है कि,

सब कहे यह हमारा आदर्श है।


मेरी जिंदगी ही एक संघर्ष है,

मेरी जिंदगी ही एक संघर्ष है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama