STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Action Inspirational

4  

Kanchan Prabha

Action Inspirational

मेरा भारत देश महान

मेरा भारत देश महान

1 min
200

भारत के है वीर सेनानी

हर दुश्मन ने लोहा मानी


छक्के छुड़ाए अंग्रेजों के

चकनाचूर किये मनसूबों के     


भारत मेरा देश महान

जग में इसकी खुब है शान 


परिचय के मोहताज नहीं हैं

इससे सुन्दर साज नहीं है


भारत की हर चीज निराली

जो है मन को मोहने वाली


हुए कई वीर योद्धा यहाँ

इतिहास भी है अनोखा जहाँ


कुँवर सिंह और झांसी की रानी 

गोरों को जिसने पिलाया पानी


जिस देश ने दिया था जीरो

रहते सीमा पर यहाँ के हीरो


तरह-तरह के तीज त्यौहार 

जिसमें बसा परिवार का प्यार


हिमालय पर्वत शान बढ़ाये 

दुश्मन का दीवार बनाये


लम्बी नदी स्वच्छ गंगा बहती

एक राष्ट्र का ज्ञान है देती


जब तिरंगा ऊँचा फहराता

गर्व से मेरा मन लहराता 


जय हिन्द का नारा लगाते

भारत माँ को शीश नवाते 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action