STORYMIRROR

Kishan Negi

Fantasy Thriller Children

4  

Kishan Negi

Fantasy Thriller Children

मैं हूँ शक्तिमान

मैं हूँ शक्तिमान

1 min
341

 कोई कहता है मुझे जादूगर 

लेकिन बच्चे कहते शक्तिमान 

आपस में फुसफुसाकर कहते 

हथेली में उठाता हूँ आसमान 


कभी बादलों में उड़ता हूँ 

कभी उड़ता हूँ बहारो में 

लहरें थक गई मुझे ढूढ़कर 

जाकर सो जाता किनारों में 


कितने भोले होते हैं बच्चे 

कहते हैं मुझको अपना यार 

मन के बहुत सच्चे होते हैं 

दिल से करू मैं उनको प्यार 


पलक झपकते हो जाता हूँ 

दुनिया की नज़रों से दूर 

फिर कहते आओ शक्तिमान

हो जाता आने को मजबूर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy