STORYMIRROR

S Ram Verma

Romance Others

3  

S Ram Verma

Romance Others

क्या यही प्रेम !

क्या यही प्रेम !

1 min
298

क्या यही प्रेम ?

मैंने देखा उसका चेहरा 

गुलाब के फूल में और  

समझा यही प्रेम है!


क्या यही प्रेम ?

मैंने सुनी उसकी आवाज़ 

कोयल की कूक में और  

समझा यही प्रेम है!


क्या यही प्रेम ?

मैंने झलक देखी उसकी  

हिरन की चाल में

बसंत के रंगों में 

रहमान के संगीत में 

फिर भी मैं बस यही  

समझा यही प्रेम है!


क्या यही प्रेम ?

मैंने पैगम्बरों से जानने 

की कोशिश की कि क्या 

यही प्रेम है ?  

पर पाया कि वो भी 

मुझसे अधिक कुछ 

नहीं जानते प्रेम के बारे 

क्योंकि प्रेम समझने की 

वस्तु है ही नहीं प्रेम तो 

महसूसने की विधा है!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance