STORYMIRROR

S Ram Verma

Romance Inspirational Others

4  

S Ram Verma

Romance Inspirational Others

मेरी चाहत।

मेरी चाहत।

1 min
291

मेरी चाहत है

तुम्हारी बाँहों की 

गोलाइयों में समाये हुए 

ज़िन्दगी के दिए तमाम

दर्दो से निज़ाद पाने की !


मेरी चाहत है.

मौत की घनी ख़ामोशी को भी

तुम पर लिखी दो चार प्रेम

कविता सुनाने की ! 


मेरी चाहत है...

तुम्हारी इन्ही बाहों में रहकर

एक बार फिर से उस छोटे से

प्रखर को जीने की !


मेरी चाहत है

तुम्हे उस माँ के सामने गले

लगाने की जिनके लिए तुम

आज तक नहीं निभा पायी हो

अपने वो वादे जो तुमने किये थे

मुझसे प्रेम कर के ! 


मेरी चाहत है

बस चाहत है और चाहत पूरी हो

ये भी तो जरुरी नहीं ना क्योंकि

ये बस मेरी चाहत है !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance