STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance Fantasy

4  

Sonam Kewat

Romance Fantasy

कविता वाली और उसकी कविताएँ

कविता वाली और उसकी कविताएँ

1 min
362

किसी को शायरी किसी को कविता तो

किसी को कव्वाली से प्यार हुआ 

लोग उसे सुनकर ताली बजाते रहे और 

मुझे वहां उस कविता वाली से प्यार हुआ


वह मंच पर बैठे हुए सभी को 

अपने चार लाइनें सुना रही थी

मैं तो खोया था कहीं और बस

होठों पर मुस्कुराहट आ रही थी


ये इश्क करना भी मुझे तो

उसकी कविताओं ने सिखाया है 

प्यार तो हर जगह ढूंढा लेकिन

अब जाकर कविता वाली में पाया है


सब कहते हैं भुला दो उसे 

ये मत सोचो प्यार कोई खेल है

अरे तुम खुद ही जाओ बता दो 

उसकी कविताओं से मेरा मेल है


उसने कविताओं में कहा था 

प्यार किसी एक से करना चाहिए 

इश्क करना है तो आशिक से करो

ना किसी दिल फेंक से करना चाहिए


प्यार किसे कहते हैं ये भी मुझे

उसकी कविताओं ने सिखाया है

उसके प्यार ने सिर्फ आशिकी नहीं 

बल्कि मुझे शायर भी बनाया है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance