STORYMIRROR

Nilofar Farooqui Tauseef

Action Fantasy Children

3  

Nilofar Farooqui Tauseef

Action Fantasy Children

खुशियाँ

खुशियाँ

1 min
241

खुशियों की तलाश में, वो बच्चा खड़ा है।

हाथ में गुब्बारा लिए, बेचने पे अड़ा है।


दो पैसे कमाकर घर ले जाएगा।

भूखी माँ को, दो रोटी और दवा खिलायेगा।


ये महँगी गाड़ी, ये आलीशान बंगले धरे रह जायेंगे।

न ग़म साथ लाये थे, न खुशियाँ साथ ले जायेंगे।


हाँ जी हाँ,

भूखे को रोटी और प्यासे को पानी दे।

इंसान क्या बेज़ुबान को भी, ज़िंदगानी दे।


मन की खुशी, तेरे दिल में समाएगी।

तू रोना भी चाहे, तो आँसू झटक जाएगी।

तू रोना भी चाहे, तो आँसू झटक जाएगी


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action