STORYMIRROR

Nilofar Farooqui Tauseef

Inspirational Children

3  

Nilofar Farooqui Tauseef

Inspirational Children

हिंदी दिवस

हिंदी दिवस

1 min
349

अ, आ, इ, ई स्वर का पाठ पढ़ाये।

क, ख, ग, घ व्यंजन का ज्ञान बढ़ाए।

एक बने एकवचन, अधिक, बहुवचन बन जाये।

इस प्रकार वचन आकर, भिन्नता सिखाये।

सन्धि, समास, हो या कारक या, वचन,

अलंकार, रस, लिंग हो या हो छंद।

शुद्ध-अशुद्ध ये भाषा की परिभाषा।

व्याकरण शैली, व्याखित करे हर क्षण।

क्रिया कार्य कर, काल को समझाए।

कारक एक-एक वाणी, शुद्ध कर जाए।

एक शब्द के बदले अनेक शब्द, समानार्थक ले आये।

सीधे-उल्टे शब्द बताकर ,विलोम शब्द बन जाये।

हो मुहावरा या लोकोक्ति, अपनी विशेषता बताए।

भाषा की शुद्ध वाणी हेतु, व्याकरण पाठ पढ़ाये ।

माँ की ममता इसमें, पिता का भी प्यार,

हिंदी भाषा अपनापन का एहसास जगाए।

हिमालय से कन्याकुमारी की शान हिंदी।

हम हिंदुस्तानी की है पहचान हिंदी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational