STORYMIRROR

Ramesh Chandra Sharma

Inspirational

4  

Ramesh Chandra Sharma

Inspirational

मिलना होगा

मिलना होगा

1 min
239


शब्दों का शब्दों से मिलना होगा !

भावों का भावों से मिलना होगा !

नव निर्माण परिकल्पना साकार

सांसों का सांसो से मिलना होगा !

 इंद्रधनुषी रंगों का विस्तार संभव

आंखों का आंखों से मिलना होगा!

मैत्री भाव की पराकाष्ठा अति सुंदर

हाथों का हाथों से मिलना होगा!

महासागर से महा मिलन निवेदन

लहरों का लहरों से मिलना होगा !

एकांत क्षितिज के रहस्य उजागर

धरा का आकाश से मिलना होगा!

पूर्ण समर्पण भावना बहुत प्रबल

नदियों का नदियों से मिलना होगा!

संबंध सेतु निर्मिती निरंतर रखिए

पर्वत का पर्वत से मिलना होगा !



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational