STORYMIRROR

मिली साहा

Inspirational

4  

मिली साहा

Inspirational

जीवन उसी के लिए संगीत जो गुनगुनाना जाने

जीवन उसी के लिए संगीत जो गुनगुनाना जाने

1 min
251

ज़िन्दगी उसी को गले लगाती जो मुस्कुराना जानता है,

जीवन उसी के लिए संगीत है जो गुनगुनाना जानता है,

परिस्थितियाँ तो कई आएंगी कभी सुख तो कभी दुख,

सुखी वही है जो समय पर खुद को बदलना जानता है,

आजमाएगी भी ये ज़िंदगी कई बार कड़े इम्तिहानों से,

पर उत्तीर्ण तो वो होगा जो संघर्षों से लड़ना जानता है,

लड़खड़ाएंगे कई बार कदम कांटों पे भी चलना होगा,

किंतु जीत उसी की होती जो हर दर्द सहना जानता है,

बेशुमार ख़्वाब होंगे गर तो टूटने का मंजर भी आएगा,

ख़्वाब तो उसी के पूरे होते हैं जो कर्म करना जानता है,

कई रंग ज़िंदगी के, कई रूप, कभी छाँव तो कभी धूप,

ज़िंदगी तरंग उसके लिए जो हर रंग समेटना जानता है,

वास्तव में उसी को तो आजमाया करती है यह ज़िंदगी,

जो स्वयं पर दृढ़ विश्वास और हौसला रखना जानता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational