STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Action

4  

Arunima Bahadur

Action

अब दहाडो

अब दहाडो

1 min
331

जागो हे नर अब तो जागो

नारी रक्षार्थ अब तो जागो

सिसक सिसक कर रोती नारी

बंद हो ये अत्याचार भारी


कुछ तो अब तुम चुप्पी तोड़ो

दुष्टो को समूल उखाड़ो

पुरुषार्थ कुछ आज दिखा दो

सम्मान आज पुनः दिला दो


रक्षा हेतु राम बन जाओ

हर रावण को सबक सिखाओ

सत्ताधारी तुम भी जागो

कर्तव्य से तुम यू न भागो


रक्षा हर नारी की हो,

कर्तव्य ये तुम्हारा है

तुम पर ही टिका,

ये समाज सारा हैं।


हर नारी को जागना होगा,

सबक रावण को सीखना होगा,

अबला नही सबला है तू

कर सकती हर काज तू


तो गढ़ एक सुरक्षित समाज,

जहाँ तुझ न कुदृष्टि हो,

न कोई आरोप हो,

हर नारी ही नारी की

रक्षा हेतु तैयार हो,


न रुकना है, न थकना है,

समाज हमे बदलना है,

करुणा हृदय में रख,

दहाड़ना पड़ता हैं,

जब सामने राक्षस बन


कालनेमि आ खड़ा होता है

जाग जाग हे भारत की नारी,

तू शक्तिस्वरूपनी है,

तू जगदम्बा है, 

तू जगा विश्वास,

तोड़ हर बंधन के भाव।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action