STORYMIRROR

Jalpa lalani 'Zoya'

Action Inspirational Others

4  

Jalpa lalani 'Zoya'

Action Inspirational Others

एक तलाश

एक तलाश

1 min
23.6K

जहाँ अफ़साने लिखें न जाए किसी लाल स्याही से

जहाँ मासूमों की आँखें कभी नम न हो कोई गम से


जहाँ हर नारी रात के अँधेरे में बेझिझक चल सके

जहाँ बेटी को डूबोया न जाए दूध से भरे तालाब में


जहाँ खेत, गलियां भरे हो लहलहाते हरे भरे पेड़ से

जहाँ न हो किसीकी दर्द भरी गुहार, न कोई बिलखे


जहाँ धर्म के ठेकेदार धर्म के नाम पर किसको न लूटे

जहाँ कोई स्वार्थी राजनेता जनता से न करे झूठे वादे


ढूंढ रही हूँ ऐसा शहर, देश बस यही मेरी एक तलाश है

देखी हो ऐसी जगह तो ले चलो मुझे वहाँ यही एक आस है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action