STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance Tragedy Fantasy

3  

Sonam Kewat

Romance Tragedy Fantasy

कैसे

कैसे

1 min
250

चलो माना कि तुम उसके हो चुके हो

पर पहली मोहब्बत को भुलाओगे कैसे 

मुझसे तो दूर हो गए थे तुम लेकिन

उसके उतने करीब जाओगे कैसे ?


उसके सामने मुस्कुरा तो लोगे 

पर आईने से आंसू छुपाओगे कैसे

आंसुओं का कारण तुमसे वो पूछेगी

तो मेरा नाम बताओगे कैसे ?


प्यार तो उसे तुमसे हो ही जाएगा 

पर उसके वादों को निभाओगे कैसे 

तनहाइयों में मेरा जिक्र जरूर होगा 

तुम आखिर मुझे भूल पाओगे कैसे ?


तुम चाहते थे दूर जाना पर

मेरी यादों से दूर जाओगे कैसे 

अगर मैंने हाथ थाम लिया किसी गैर का 

तो सोचो वापस लौट कर आओगे कैसे ?


खुदा ना करे उसका कोई आशिक हो 

अगर हुआ तो तुम उसे अपनाओगे कैसे 

अगर वो अपने आशिक को पाना चाहें

तो तुम उसके पास जाओगे कैसे?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance