Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Suresh Sachan Patel

Tragedy Inspirational Others

4  

Suresh Sachan Patel

Tragedy Inspirational Others

हिन्दी भाषा

हिन्दी भाषा

1 min
413


भारत माता करे पुकार

हिन्दी है मेरा गलहार


डूब रही हिन्दी भाषा है

अंग्रेजी का बोल बाला है


पढ़े लिखे बोलें अंग्रेजी भाषा

गाँव देहात में ही बची है आशा


हिन्दी पखवाड़ा जब भी आता

कोलाहल थोड़ा हिन्दी का हो जाता


भूल इसे फिर सारे जाते 

अंग्रेजी में फिर जुबान चलाते


जितना ज्यादा कोई पढ़ लिख जाता

उतना अंदर भूत अंग्रेजी का घुस जाता


अपनी तो हिन्दी भाषा अच्छी है

मृदुल शब्द और अर्थ में सच्ची है


कई अलंकार, रस से ये सजती है

कई साज राग में ये बसती है


मधुर गीत संगीत में बजते

हम क्यों हिन्दी से दूर हैं भागते


      


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy