STORYMIRROR

Suresh Sachan Patel

Inspirational

4  

Suresh Sachan Patel

Inspirational

।।जीवन एक पहेली।।

।।जीवन एक पहेली।।

1 min
400


जीवन एक पहेली है,जिसको सुलझाना है।

उलझन में फंसी दुनिया,ये बेदर्द जमाना है।


कुछ अपनी है कहना,कुछ औरों की सुनना।

जीवन का ताना बाना,सबको होता है बुनना।

दुनिया के राग निराले,इसे सबको गाना है।

जीवन एक पहेली है,जिसको सुलझाना है।..01


अंबर से धरती पर, बारिश करवानी है।

तपते दिल लोगों के,शीतलता लानी है।

खुशियों की बारिश कर,रोते को हॅ॑साना है।

जीवन एक पहेली है,जिसको सुलझाना है।..02


है लाख बुराई लेकिन, अच्छाई भरनी है।

अंधियारा जिस दिल में,वहाॅ॑ रोशनी करनी है।

लोगों को जीवन का,प्यारा संगीत सुनाना है।

जीवन एक पहेली है,जिसको सुलझाना है।..03


उलझी उलझी होती, जीवन की सब राहें।

चलो थाम कर बढ़ते,एक दूजे की बाहें।

काॅ॑टो भरे रास्ते में,सुंदर फूल खिलाना है।

जीवन एक पहेली है,जिसको सुलझाना है।..04


सुख दुख का आना जाना,यहाॅ॑ कायम रहता है।

साथ समय के सब कुछ,आता जाता रहता है।

जीवन की यह हलचल, सबको सहना है।

जीवन एक पहेली है,जिसको सुलझाना है।..05



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational