STORYMIRROR

Suresh Sachan Patel

Romance

4  

Suresh Sachan Patel

Romance

।।यादों की महक।।

।।यादों की महक।।

1 min
287


दिल मेरा धड़कता है, कुछ बात तो होगी।

हम जाएं कहीं पर भी,महक साथ तो होगी।


सुंदर यादों का संसार, संसार सुहाना है।

जलती शमां का यह, परवाना दीवाना है।

नभ में छाए बादल, कुछ बरसात तो होगी।

हम जाएं कहीं पर भी,महक साथ तो होगी।


रातों में जुगनू बन कर,हम खूब चमकते थे।

फूलों की बन खुशबू, हम खूब महकते थे।

 मेरे दिल में यादों की,कुछ बारात तो होगी।

हम जाएं कहीं पर भी,महक साथ तो होगी।


वो झिलमिल रात के तारे,वो चाॅ॑दनी रात सुहानी।

वो कल कल करती नदियाॅ॑,वो झरनों का पानी।

खिलेंगी कलियाॅ॑ तो,भौंरों से बात तो होगी।

हम जाएं कहीं पर भी,महक साथ तो होगी।


लहराती हवा में जुल्फे,वो मोहक मुस्काने।

तेरा लहरा कर चलना,वो प्यारे गीत पुराने।

दिल की धड़कन में,कुछ आवाज तो होगी।

हम जाएं कहीं पर भी,महक साथ तो होगी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance