।।घायल ममता।।
।।घायल ममता।।
जो दुनिया की प्यारी मूरत है।
प्यारी प्यारी जिसकी सूरत है।
कभी न दिल में ठेस लगाओ।
घायल ममता कर नही रुलाओ।
हर दुख सह कर हॅ॑साने वाली।
दुनिया नई दिखाने वाली।
जिसका दिल सागर सा विशाल।
ममता की दूजी न मिलती मिशाल।
मत कभी प्यार उसका ठुकराना।
हरदम दिल से उसे लगाना।
उस पर भी अपना प्यार लुटाना।
घर आॅ॑गन फूलों सा महकाना।
ममता को घायल कभी न करना।
दिल में मत काॅ॑टे तुम बोना।
भर देना दिल उसका खुशियों से।
महका देना आॅ॑गन कलियों से।
कभी थाह न ममता की लेना।
कभी न दुख उसको तुम देना।
चरणों में शीश नवाते रहना।
आशीष सदा तुम लेते रहना।