STORYMIRROR

neha sharma

Tragedy Inspirational

4  

neha sharma

Tragedy Inspirational

धोखा

धोखा

1 min
385

लगता था हमें कि

वो भी हमे हम से ज्यादा चाहते हैं

हमारी खुशी के लिए हर मुमकिन कोशिश करते है

लगता था कि जैसे हम उन्हे बहुत करीब से जानते है 

एक पल को भी उन पर शक नहीं किया 

खुद से भी ज्यादा उन पर भरोसा किया


क्या पता था उनकी हर फिक्र में छुपा उनका धोखा है

वो जो प्यार दिखाते है हम पर उनका झूठ छुपाने का तरीका है 

दूसरो को क्या कहे हम जब हमे अपनो ने ही दिया हमें धोखा है 

वो शख्स जो हमारा अपना है इतना ज्यादा झूठा है


वो करीब कभी था ही नही हमारे बल्कि वो हमारे जज्बातों के साथ खेलता रहा

दुनिया भर को दिखाने के लिए सिर्फ 

खुद को मेरा और मुझे खुद का हमसफर कहता रहा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy