STORYMIRROR

ज्योति किरण

Romance

3  

ज्योति किरण

Romance

दर्पण

दर्पण

1 min
254

दर्पण ने पूछी जो ख़ैर-ओ-ख़बर

ज़िक्र पे हम तिरे मुस्कुराने लगे।


धड़कनों ने तभी गुनगुनाई ग़ज़ल

बहुत ख़ूब वो सारे तराने लगे।


नैनों ने नैनों से बाँचा हृदय

इन आँखों को सपने सुहाने लगे।


हर शय में दिखता है मुखड़ा तेरा

हम ख़ुद से ही नज़रें चुराने लगे।


मेरे अक्स में भी झिलमिलाय पिया

अब दर्पण भी हमको सताने लगे।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance