STORYMIRROR

Kanak Agarwal

Romance

4  

Kanak Agarwal

Romance

हम तुम ही हो गए

हम तुम ही हो गए

1 min
349

लोग कहते हैं तुम हमसे जुदा हो गए

कैसे बताएं उन्हें तुम हमारे क्या हो गए


जमाने को दिखाने की हैं फ़क़त ये दूरियां

रूह से तुम मुक़म्मल हमारे हो गए


खानाबदोश सी है अब तो ये जिंदगी

दूर उस जहां में हमारे ठिकाने हो गए


अब ना कोई तड़प ना ही मजबूरियां

सुकून दिल का मेरे जाने जां हो गए


रब से की थी दुआ एक मासूम सी

देखिए आप ही हमारे खुदा हो गए


आप मानें ना मानें ये रज़ा आपकी

सच ये है कि हम तो तुम ही हो गए...!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance