STORYMIRROR

Amita Mishra

Romance

4  

Amita Mishra

Romance

प्यार तेरा मुझे उम्र भर चाहिए

प्यार तेरा मुझे उम्र भर चाहिए

1 min
349

मुझे पैसा, गाड़ी ना घर चाहिए।

प्यार तेरा मुझे उम्र भर चाहिए।


साथ तेरे चली छोड़ माँ की गली।

तेरे दिल की गली में बसर चाहिए।


सात फेरे लिए सात जन्मों के,

साथ तेरा मुझे इस जन्म चाहिए।


वादे तुमने किये , निभाए हमने प्रिये।

हर वादा पूरा करो ये कसम चाहिए।


मांग तुमने भरा, अमर सुहाग मेरा

सोलह श्रृंगार में नाम अब तेरा चाहिए।


प्रेम तुमने किया प्रेम हमने किया।

 सम्मान थोड़ा अब हमें चाहिए।


हर रीत प्रीत को जोड़ी तुमसे पिया।

विश्वास की डोर अब हमें चाहिए।


चांद को देख कर मांगू मैं ये दुआ।

सदा सलामत रहे मेरा पिया।


चाँद को रस्क हो तेरे इश्क़ पर,

प्रेम इतना मुझे तुमसे चाहिए।


लाल जोड़े में आई मैं घर में तेरे।

लाल जोड़े में ही अब कफ़न चाहिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance