STORYMIRROR

Amita Mishra

Classics Inspirational

4  

Amita Mishra

Classics Inspirational

महिला दिवस

महिला दिवस

1 min
406

जिस दिन बेटी होने पर खुशी मनाई जायेगी

जिस दिन बहु बिना दहेज स्वीकारी जायेगी

हम उस दिन महिला दिवस मनाएंगे.....


जिस दिन बेख़ौफ़ सड़को पर चलने लगेंगे

जिस दिन ख़्वाब हक़ीकत में बदलने लगेंगे

हम उस दिन महिला दिवस मनाएंगे.....


जिस दिन रेप के केस शून्य हो जाएंगे

जिस दिन 35 टुकड़ो में ना पाये जाएंगे

हम उस दिन महिला दिवस मनाएंगे.....

 

जिस दिन हम सुंदरता से नही साहस से जाने जाएंगे

जिस दिन हम अपने हुनर, हौसलों से पहचाने जाएंगे

हम उस दिन महिला दिवस मनाएंगे.....


जिस दिन सिर्फ मंदिर में नही हर घर मे पूजे जाएंगे

जिस दिन घर से सास- बहू के झगड़े मिट जाएंगे

हम उस दिन महिला दिवस मनाएंगे.....


जिस दिन तेजाब से ना जलाए जाएंगे

जिस दिन हम बेख़ौफ नजर आएंगे

हम उस दिन महिला दिवस मनाएंगे.....


जिस दिन अग्निपरीक्षा पुरुषों से मांगे जाएंगे

जिस दिन हृदय वेदना पुरुषों को दिख जाएंगे

हम उस दिन महिला दिवस मनाएंगे.....


कई सवाल है उठते मन मे जब शांत हो जाएंगे

एक दिन ही नहीं जब हर दिन हम सम्मान पाएंगे

हम उस दिन महिला दिवस मनाएंगे.....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics