STORYMIRROR

Manoj Godar

Romance Tragedy Others

3  

Manoj Godar

Romance Tragedy Others

आंखों से, छलक जाऊंगा

आंखों से, छलक जाऊंगा

1 min
201

इतना गमगीन हूं आंखों से, छलक जाऊंगा।

करो ना रुसवा तेरे ग़म में, मैं मर जाऊंगा।


मेरे हिस्से की खुशी मुझको, कभी मिल ना सकी।

ख्वाहिशों की जुस्तजू में, सांस भी है थमी।

राहें गुमनाम है जाने मैं, किधर जाऊंगा।


तूने समझा ना मुझे अपना, कैसा तेरा सितम ।

तुम्हें था प्यार कभी मुझसे, मिट गया ये भरम।

खुद पे काबू नहीं ना जाने, क्या कर जाऊंगा ।


सुन ले ओ बेकदर, ये आखिरी पैगाम मेरा।

ना लबों पे लाएंगे, ओ बेवफा अब नाम तेरा।

इतना भयभीत हूं, परछाई से डर जाऊंगा।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance