STORYMIRROR

Manoj Godar

Fantasy Inspirational

4  

Manoj Godar

Fantasy Inspirational

कितना बदलेगा संसार

कितना बदलेगा संसार

2 mins
347

कितना बदलेगा संसार।

नाम बदल गए, दाम बदल गए, बदल गए नर नार।

दही दूध का खाना बदला, वो जोहड़ का नहाना बदला।

देसी राग और गाना बदला दूरदर्शन का जमाना बदला।


कुरता धोती बाना बदला, वो चौपाल पुराना बदला।

ताशा ढोल बजाना बदला,पैदल शहर का जाना बदला।

रहन सहन सब कुछ बदला और बदल गया घर बार।

कितना बदलेगा संसार।


नाम बदल गए, दाम बदल गए,बदल गए नर नार।

तेल बेचते तेली बदले, रुपया आना धैली बदले।

खेतों में हल हाली बदले, पशु चराते पाली बदले।


आम रखाते माली बदले, होली और दिवाली बदले।

कच्चे बर्तन थाली बदले, कुल्हड़ दोना प्याली बदले।

लालटेन का दौर बदल गया, बिजली की भरमार।

कितना बदलेगा संसार।


नाम बदल गए,दाम बदल गए,बदल गए नर नार।

बहुओं का वो घूंघट बदला गांव में एकला पनघट बदला।

नक्कारे का सांग भी बदला मुर्गा देता बांग भी बदला ।

नारी का पहनाव भी बदला भाईचारे का भाव भी बदला।

भाइयों के बीच प्यार भी बदला, एक जुट था घरबार भी बदला।

बहु सास से कतई डरे न करती है तकरार।

कितना बदलेगा संसार।


नाम बदल गए, दाम बदल गए, बदल गए नर नार।

बनिए की वो हाट बदलगी,वो तकली और बाट बदलगी।

मूंजे वाली खाट बदलगी, दादा दादी की डांट बदलगी।

पशुओं वाली पैंठ बदलगी, लाठी भाला बेंत बदलगी ।

वीसीआर की फिल्म बदलगी, हुक्का चिमटा चिलम बदलगी।

ज्वार बाजरा खाना भूले हुई चक्की घर से बाहार।

कितना बदलेगा संसार।


नाम बदल गए, दाम बदल गए, बदल गए नर नार।

कच्चे घर और आंगन बदले झूलों वाले सावन बदले।

बन्दर रीछ के खेल भी बदले, गुड्डे गुड़िया के मेल भी बदले 

कच्ची राह और रस्ते बदले, तख्ती कलम और बस्ते बदले।

घड़ी बाइस्कोप पुराने बदले,मरफ़ी रेडियो के गाने बदले।

टेलीफोन भी बना मोबाइल जिससे जीवन दुश्वार।

कितना बदलेगा संसार।


नाम बदल गए, दाम बदल गए,बदल गए नर नार।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Fantasy