STORYMIRROR

Manoj Godar

Drama Fantasy Others

4  

Manoj Godar

Drama Fantasy Others

इस होली में

इस होली में

1 min
341

स्वागत है श्रीमान आपका होली में

नंदन वंदन अभिनन्दन है होली में। 


सामाजिकता मानवता और देश प्रेम की 

 पिचकारी से रंग लेंगे सब होली में। 


छोड़ के सारी कुरीतियों और बुराइयों को 

एक दूजे से गले मिलेंगे होली में। 


ऊंच नीच की पाटेंगे मिलकर खाई 

एक दूजे की कदर करेंगे होली में। 


रिश्वतखोरी भ्रष्टाचार और नशाखोरी 

मिलकर बंद कराएँगे इस होली में। 


जोड़ के हर दिल को हम भाई चारे से 

प्यार की एक शम्मा जलायेंगे होली में। 


होली पर्व है टूटे दिलों को जोड़ने का 

प्यार सौहार्द बरसायेंगे इस होली में । 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama