STORYMIRROR

Rashmi Sthapak

Classics

4  

Rashmi Sthapak

Classics

आजकल लोग गज़ब करते हैं

आजकल लोग गज़ब करते हैं

1 min
278

कैसे कैसे करतब अजब करते हैं

आजकल लोग गजब करते हैं

बहुत शोर होता है

जब सत्ता का दौर होता है

गली गली गांव गांव

हर टोली चर्चा हर और होता है

आज किसी का तो 

कल किसी का ज़ोर होता है


कभी खुद के कभी गैरों के

राज खोलता है

यहां हर शख्स

कुछ न कुछ बोलता है

कितने जाने कितने लोग

करोड़ों अरबों खरबों लोग

अचानक खड़े हो जाते हैं


किसी भी धर्म से बड़े हो जाते हैं

ऐसे वैसे दावे बेसबब करते हैं

आजकल लोग गजब करते हैं

बड़ा विचित्र है यह संयोग

जाने कहां खो जाते हैं यह लोग

जब कोई चीत्कार करता है


सरे राह तड़पता है

वास्ता देता है बंदगी का 

जब कोई शिकार होता है दरिंदगी का

तब ये तमाम लोग 

अचानक बदल जाते हैं मशीनों में

राह पर चलती मशीनें


रेंगती हुई मशीनें

मशीनों पर सवार मशीनें

तड़पने वाला तड़पता है

मशीनों के कान नहीं होते

दिल भी नहीं

संवेदनाएं भी नहीं


मरने वाला मर जाता है

कुछ मशीनें मशीनों से 

चित्र उतारती हैं 

मशीनों परसवार होकर 

निकल जाती है मशीनें 

फिर सब लाल बुझक्कड़

सर से सर जोड़ कर


देश की सोचते हैं

सरकार को कोसते हैं

और

अखबार बाअदब पढ़ते हैं

आजकल लोग ग़ज़ब करते हैं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Classics