STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Classics Inspirational

4  

Sudhir Srivastava

Classics Inspirational

पन्ना धाय

पन्ना धाय

1 min
302

कौन नहीं जानता ?

किसे नहीं पता ?

पन्ना धाय की विशालता को

जिसकी विशालता के आगे

हिमालय भी छोटा हो गया।

पन्ना के त्याग के आगे

धरती आकाश क्या

ब्रह्मांड तक हिल गया।

ममता ने जिसे बेजार कर दिया,

हौसले का पत्थर

सीने पर रख लिया ।

जाने कैसे उसमें?

इतना साहस आ गया,

उदयसिंह की जान बचाने की खातिर

अपनी ही कोख उजाड़ लिया।

त्याग की ऐसी मिसाल 

न पहले सुनी गई

और न ही सुनी जायेगी,

पन्ना के त्याग की गाथा

सदियों सदियों तक

यूं ही सुनाई जायेगी।

पत्थर से जिगर वाले की भी

बार बार आँख भर आयेगी ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics