STORYMIRROR

Shubha Shukla

Classics

4  

Shubha Shukla

Classics

रंग बरसे

रंग बरसे

1 min
247

होरिया में भीगे सब आज 

रंगीलो भयो भारत हमार

रंग बरसे चारों दिशा में

मनाये हम होली त्यौहार


 जित जाऊ वो उत उत आये 

चुपके से मोहे रंग लगाये

भर पिचकारी मारे हाय 

मनाये सब होली त्योंहार


भाई बहना सखी और सजना

 सब मिल खेले होली अंगना

 भाभी देवर से खुद को बचाये

मनाये हम होली तयोहार


इस होली एक प्रण ये करेंगे 

अबीर गुलाल से होली खेलेंगे

 गीली होली को करके बाय बाय

मनायें आज होली त्यौहार


कैसा विषम समय ये आया 

कोरोना ने बहुत सताया

कोविड 19 का करके हाय हाय 

मनायें आज होली त्यौहार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics