STORYMIRROR

VanyA V@idehi

Classics Inspirational

4  

VanyA V@idehi

Classics Inspirational

मौन में है आत्मिक शांति

मौन में है आत्मिक शांति

1 min
15

ज़ब अध्यात्म अपनाओगे , परमात्मा को पाओगे!


देह नहीं तुम हो आत्मा, जब ये जान जाओगे

अध्यात्म का आगमन, जीवन में होता पाओगे


मौन में रहना तुम्हारे, मन को बहुत ही भाएगा

अपने जीवन में तुम्हें, हल्कापन नजर आएगा


परमात्मा के कानों तक, पहुंचेगी बात तुम्हारी

कर ही लेगा मंजूर वो, तुम्हारी फरियादें सारी


पांच विकारों से जितनी, दूरियां तुम बढ़ाओगे 

अपनी खोज में डूबकर, ईश्वर को तुम पाओगे


प्यार सम्मान स्नेह देना, सबको वही सिखाता

साधारण मनुष्य से वो, देवता सबको बनाता


अपना लो अध्यात्म को, मान लो बात हमारी

बदली सी नजर आएगी, तुमको दुनिया सारी


कभी भी अपना जीवन, दुख में ना बिताओगे

मिलन होगा खुद से, परमात्मा को भी पाओगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics