STORYMIRROR

Dr. Vijay Laxmi"अनाम अपराजिता "

Classics Inspirational

4  

Dr. Vijay Laxmi"अनाम अपराजिता "

Classics Inspirational

नीला रंग

नीला रंग

1 min
12

नीला रंग, शांति का है प्रतीक

आध्यात्मिक अनुभूतिक द्वीप

गहरी समझ की है ये आवाज़ 

आत्मा को स्पर्शित करता साज 


आकाश के रंग की छाया में

ध्यान का समाधान काया में

दुनियादारी बस्ती है माया में

मन का मोह सुत व जाया में 


नीला रंग,भक्ति को दिखाता

दिल को प्रभु के रंग,रंग जाता

समुद्र की गहराई जैसी शांति

नीले रंग में बसती ईश कान्ति


आत्मा को आत्मा से मिलाता

भवरंगी दुनिया को भूल जाता

नीला रंग जगाता भावसमंदर,

बसती एक बस्ती उसके अंदर


आत्मा को बनाता अंतर्मुखी

ईश्वर के साथ जोड़े शतमुखी

नील गगन की शान निराली

जल की लहरें सुखद प्याली 


भक्ति के राही को नयी दिशा ,

नीला रंग है एक योग निशा

शांति और संयम का प्रयास 

भक्त की ऊंचाई का उजास।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics