STORYMIRROR

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Classics Inspirational

4  

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Classics Inspirational

अधूरा सफर

अधूरा सफर

1 min
11

अधूरा इश्क जिंदगी भर तड़पाता है

अधूरा ज्ञान गुड़ गोबर कर जाता है 

सफर अधूरा छोड़कर भागने वाला 

दुनिया में सिर्फ "लूजर" कहलाता है 


अधूरी आस जीने नहीं देती है 

अधूरी प्यास मरने नहीं देती है 

अधूरी अरदास से क्या हासिल है 

अधूरी श्वांस तरने नहीं देती है 


मंजिल पर पहुंचने वालों का ही 

इस्तकबाल होता है दुनिया में यारो 

अधूरे काम वाले दफन हो जाते हैं 

कहीं पर न उनका नामोनिशां होता है 


अधूरे मन से काम सफल नहीं होता 

अधूरे विश्वास से इश्क मुकम्मल नहीं होता 

अधूरी भक्ति से भगवान कब मिलते हैं 

अधूरे प्रयास से कोई भी अव्वल नहीं होता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics