महादेव के भक्तों की टोली
महादेव के भक्तों की टोली
महादेव के भक्तों की टोली
महादेव पर जल फूल चढ़ाये
खेले सारे भक्तों के संग होली।
नीलकंठ त्रिपुरारी की टोली
शिव की भक्ति में लीन होकर
करे स्तुति हो मन्त्रों की बोली।
कतारों में है दर्शन की टोली
महादेव के भजनो की रंगोली
हर तरफ महामन्त्रों की गूंज डोली।
महादेव के भक्तों की टोली
महादेव पर जल फूल चढ़ाये
खेले सारे भक्तों के संग होली।