STORYMIRROR

Tanha Shayar Hu Yash

Tragedy Inspirational

4  

Tanha Shayar Hu Yash

Tragedy Inspirational

यारों की महफ़िल -Happy New 2024

यारों की महफ़िल -Happy New 2024

1 min
456


चलो फिर कहीं यारों की महफ़िल जमा ले 

भूल जाए एक दिन के लिए सौ की गिनती।


चलो यारों का सिखाया उलटा पहाड़ा फिर से गा ले ,

चलो फिर कहीं यारों की महफ़िल जमा ले ।


चलो फिर कहीं जा बैठे मुस्कुराने के लिए 

भूल जाए गम से भरे रोते हर लम्हे को             

चलो फिर यारों के संग ठहाके लगा ले ।


एक साल और जिंदगी का कम हुआ 

चलो फिर इस खुशी में, यारों को फिर बुला ले,

चलो फिर कहीं यारों की महफ़िल जमा ले ।


चलो जिंदगी के सुनहरे पलो को भुना ले 

तोड़ कर मुर्गे की तांग, शीशे के गिलासों को हिला ले 

चलो यारी की किताब का एक पन्ना और बढ़ा ले।


चलो फिर कहीं यारों की महफ़िल जमा ले 

भूल जाए एक दिन के लिए सौ की गिनती,

चलो यारों का सिखाया उलटा पहाड़ा फिर से गा ले ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy