STORYMIRROR

Tanha Shayar Hu Yash

Drama Tragedy Action

4  

Tanha Shayar Hu Yash

Drama Tragedy Action

कुछ रिश्ते ऐसे होते है

कुछ रिश्ते ऐसे होते है

1 min
46

कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं 

जो टूटने होते हैं, 

वो पहले ही मतलब से जुड़े होते हैं, 

वो टूटने होते हैं।

कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं 

जो हक से जुड़े होते हैं, 

जिस दिन समझ आयेगी अपने हक की, 

वो टूटने होते हैं।


कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं 

धन दौलत की चमक के जैसे होते हैं, 

धीरे धीरे सांझ की परछाई से बहते हैं, 

जो अंधेरो में छूटने होते हैं।


कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं 

जो सम्मान से जुड़े होते हैं, 

जिस दिन उनके अपमान से थक जाते हैं, 

वो टूटने होते हैं।

कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं 

जो जिम्मेवारियों तक जुड़े होते हैं, 

जिम्मेदारियों के खत्म होते ही, 

अपनी राह अपने बिछोने होते हैं।


पर, किन्तु, परन्तु ?

कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं 

जो दिल दिमाग जिंदगी से जुड़े होते हैं, 

जो सोचते हैं .....

एक दूसरे के बारे में तमाम उम्र, 

वो रिश्ते तमाम उम्र जुड़े होते हैं।

आपका अपना दोस्त तनहा शायर हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama