STORYMIRROR

chandraprabha kumar

Fantasy Children

4  

chandraprabha kumar

Fantasy Children

यह पृथ्वी

यह पृथ्वी

1 min
319

  यह हमारी पृथ्वी 

जिस पर हम रहते हैं

स्वयं एक रहस्य है

इसके बारे में अभी भी 

बहुत कम पता है कि

ये पहाड़ नदी समुद्र कैसे बने। 


पृथ्वी की उत्पत्ति 

कब कैसे हुई,

पृथ्वी कितनी पुरानी है,

सब स्थानों का मौसम

सब स्थानों का तापमान

एक सा नहीं होता। 


उत्तरी दक्षिणी ध्रुव पर

क्यों सदैव ठण्ड रहती है,

ध्रुवों पर बर्फ़ का

विशाल ढेर क्यों है,

पृथ्वी का थोड़ा भाग ही भूखण्ड

तीन चौथाई भाग जल में डूबा। 


पृथ्वी के केन्द्र में क्या है

समुद्र की गहराई कितनी है

समुद्र के जीव -जन्तु कैसे हैं

ये सभी रहस्य आश्चर्य जनक हैं,

पृथ्वी पर कभी वर्षा , तूफ़ान 

कभी ऑंधी, भूचाल क्यों आते हैं।


क्या मौसम के बदलाव का

मानव की गतिविधियों से सम्बन्ध है,

दिन में आकाश नीला दिंखाई देता है

स्वच्छ रात्रि में तारे टिमटिमाते दिखते हैं

इतने बड़े ब्रह्माण्ड में इन सब बातों का 

अध्ययन कैसे किया मानव ने। 


अंतरिक्ष में पृथ्वी टिकी कैसे है

इस पृथ्वी की छटा निराली है,

हमारा भारतवर्ष सुन्दर दिखता है

उत्तर में हिमालय पर्वत शृंखला

और बाक़ी तीन ओर समुद्र से घिरा

सब मिलाकर न्यारा देश हमारा है। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy