STORYMIRROR

Rashmi Prabha

Fantasy

3  

Rashmi Prabha

Fantasy

कागज़ वाली नाव

कागज़ वाली नाव

1 min
198

ये इत्ता बड़ा कागज़

कित्ती बड़ी नाव बनेगी न

पापा, अम्मा, भईया, दीदी

पूरा का पूरा कुनबा बैठ जाएगा

फिर हम सात समंदर पार चलेंगे

... रहने नहीं रे बाबा

घूमने चलेंगे।


चलो इस कागज़ को रंग देते हैं

बनाते हैं कुछ सितारे

सात रंगों से भरी नाव

कित्ती शानदार लगेगी


फिर हम सात समंदर पार चलेंगे

... रहने नहीं रे बाबा

घूमने चलेंगे।


अरे

इस कागज़ को बीचो बीच

किसने फाड़ दिया

रंग भी इधर से उधर हो गए

अब सात समंदर पार कैसे जाएँगे ?

घूमना ही था न

रहने की बात तो कही ही नहीं थी !


खैर,

चलो न

दो छोटी छोटी नाव ही बना लें

कौन किस में बैठेगा

बाद में सोचेंगे

फिर कागज़ फटे

उससे पहले

हम सपनों को पूरा कर लें

सात समंदर पार चलें

... रहने नहीं रे बाबा

घूमने चलेंगे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy