STORYMIRROR

Rashmi Prabha

Others

3  

Rashmi Prabha

Others

बारिश की बूँदें

बारिश की बूँदें

1 min
487


बारिश की बूँदें तुम सी लगती हैं,

चेहरे को छूकर हरदम कहती हैं,

आजा ज़रा झूम लें हम 

थोड़ा थोड़ा भीग लें हम ... 

प्यारी सहेलियों मेरे संग आओ 

बादल को छूकर थोड़ा इतराओ 

छम छम छम छम छम नाचें हम 


बारिश की बूँदों संग खेलें हम 

आजा ज़रा झूम लें हम 

थोड़ा थोड़ा भीग लें हम ... 


बावरी हवाओं आओ मुझसे लिपट जाओ 

आँचल संग लहरा के कोई प्यारा गीत गाओ 

टिप टिप टिप टिप टिप की सरगम पे 

भीगा भीगा साज़ छेड़ें हम 

आजा ज़रा झूम लें हम 

थोड़ा थोड़ा भीग लें हम ... 


बारिश की बूँदें तुम सी लगती हैं,

चेहरे को छूकर हरदम कहती हैं,

आजा ज़रा झूम लें हम 

थोड़ा थोड़ा भीग लें हम ... 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन