STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Fantasy Children

4  

Kanchan Prabha

Fantasy Children

विद्यालय

विद्यालय

1 min
186

विद्यालय के वो दिन सुहाने

जीवन का सबसे था खास

करके हम सब खुब बहाने

करते थे मस्ती की तलाश


कभी खेल खेल में सहपाठी से 

हो जाती थी खुब लड़ाई 

शिक्षक से फिर पर जाती थी

धम धम करते खुब पिटाई


विद्यालय जब हम देर से जाते

शिक्षक होते थे आग बबूला

दिल करता की भाग ही जाये

कही दूर पूरे दिन बिताये


किसी कड़े शिक्षक की घंटी

लगती थी जब विद्यालय में 

चुपके से हम भागते थे

देर लगाते थे पानी पीने में 


एन सी सी की मस्ती कभी

तो कभी नृत्य का आलम होता

कैम्प का आयोजन कभी

तो कभी परीक्षा भारी होता


वो विद्यालय के दोस्त पुराने

दिल करता वो दिन दुहराने

काश वो दिन विद्यालय के

फिर से जीवन मे आ जाये



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy