STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance

4  

Sonam Kewat

Romance

तो बता देना

तो बता देना

1 min
23.9K

कहते हैं मेरी अदाओं में कुछ जादू है 

तुम्हें भी सबूत चाहिए तो बता देना 

मैं तिरछी निगाहों से तुम्हें देखूंगी और 

तुम घायल ना हो पाएं तो बता देना 


सुना है बड़े ही शरारती होंठ हैं मेरे

शरारत तुमसे ना कर पाए तो बता देना 

मैं अपने होठों को दबा कर रखूंगी और 

अगर तुम्हारे ही दातों से तुम्हारा होंठ 

खुद ना कट जाएं तो बता देना


यूं ही नहीं छुपा रखा है कमर को अपने

पल्लू से छुपाएँ रखा मैंने एक तिल है 

घायल होनेवालों से पूछो आखिर कैसे 

संभाल कर रखा उन्होंने अपना दिल हैं

उस काले तिल का शिकार तुम भी 

ना हो पाएं तो बता देना


दिवानों को इंतजार हुआ करता था मेरा

जो बैठे बैठे नजरें भर के देखा करते थे

बुजुर्गों के नाम भी शामिल था एक रोज

जो आंखे झुका कर देखा करते थे 

मेरी जवानी से तुम जवान ना हुए तो बता देना

मेरे प्यार में तुम भी बदनाम ना हुएं तो बता देना  


चख तो लिया होगा तुमने स्वाद अदाओं का 

अब बयां ना कर पाए तो बता देना 

हजारों से संभाल कर रखा है खुद को मैंने

मुझे छू कर तुम ना जल जाए तो बता देना


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance