STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance Tragedy Action

3  

Sonam Kewat

Romance Tragedy Action

तेरे बिना

तेरे बिना

1 min
254

कुछ लोग कभी दिल में बसा लेते हैं

और कभी दिल से ही भगा देते हैं

यूं ना पूछो कैसे रहती हूं तुम्हारे बिना

तुम्हारे जैसे लोग जीना सिखा देते हैं


बहुत आए हैं और बहुत जाएंगे

लगता था तेरे बिन नहीं रह पाएंगे

अब खुद से अपनापन हो चुका है

तुम्हें कभी अपना नहीं कह पाएंगे


तुम लोगो के साथ रंग बदलते गए

धीरे धीरे मेरे दिल से निकलते गए

जब जब तुम्हारे पास आती रहीं

तुम खुद ब खुद ही दूर हटते गए


आज एक फैसला करना जरुरी है

तुझे दिल से निकालना जरूरी है

तेरे बिना किसीको अपनाया ही नहीं

अब किसी और को अपनाना जरूरी है


मैं तुझे चाहतीं हूँ वो मुझे चाहता हैं

वो दुवाओं में सिर्फ मुझे मांगता है

तेरे चक्कर में उसे कभी चाहा ही नहीं

उसे मोहब्बत थीं ये सारा जहां जानता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance