STORYMIRROR

Kishan Negi

Romance Tragedy

4  

Kishan Negi

Romance Tragedy

तेरा दीवाना आया है

तेरा दीवाना आया है

1 min
312

तेरी गलियों में आज तेरा दीवाना आया है

ज़माना कहता आज कोई बेगाना आया है


तुझे देखा तो ख़्याल ये बचकाना आया है

उन्माद में नहाकर मौसम आशिकाना आया है


जिंदगी रूठी तो आज ख़ुद से याराना आया है

इश्क के हर मोड़ पर सफ़र फिर वीराना आया है


इन आंखों से उतरकर आज मैखाना आया है

तेरी चौखट पर लेकर खाली पैमाना आया है


इश्क से फासले बनाकर आज कमाना आया है

कामयाबी में गिराने ज़ालिम ज़माना आया है


भाई चारे में पड़ोसी निभाने याराना आया है 

खंजर लेकर आज याद फ़र्ज़ निभाना आया है


चलकर लाशों के ढेर पर मुस्कुराना आया है

आस्तीन का सांप बन के नया ज़माना आया है

 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance