संघर्ष
संघर्ष
संघर्ष संघर्ष निरन्तर संघर्ष !
सुबह से शाम
बस अविराम
दिन से रात
बस एक ही बात
संघर्ष संघर्ष निरन्तर संघर्ष !
आज से कल
हर एक पल
जीने का राज
बस एक आवाज़
संघर्ष संघर्ष निरन्तर संघर्ष !
प्यार का सार
खिजा बहार
एक रास्ता
एक द्वार
संघर्ष संघर्ष निरन्तर संघर्ष !
जीवन की दौड़
अनगिनत मोड़
अस्तित्व की होड़
बस एक ही तोड़
संघर्ष संघर्ष
निरन्तर संघर्ष!!!