STORYMIRROR

Uma Bali

Abstract

4  

Uma Bali

Abstract

कौन ज़िम्मेवार है ……?

कौन ज़िम्मेवार है ……?

1 min
397

वृद्ध आश्रमों की बढ़ रही क़तार है,

हर तरफ़ तकरार है ,

कौन ज़िम्मेवार है………..?


मुद्दा ये गर्म है,

संवेदनशील मर्म है,

बस न्याय ही दुशवार है।

कौन ज़िम्मेवार है………….?


शरीर बूढ़ा हो चला है,

रिश्ता मुँह मोड़ चला है,

टूट गई वो लाठी,

सुख जिसका आधार है।

कौन ज़िम्मेवार है……………?


शिक्षा की कमी है,

या संस्कारों में  नमी है,

उम्र ओढ़ते ही क्यों,

टूटता परिवार है।

कौन ज़िम्मेवार है……………?


परिपक्वता की हठधर्मी है,

या सामंजस्य की कमी है,

खिसकती क्यों शनै: शनैः,

प्यार की दीवार है।

कौन ज़िम्मेवार है……………..?


सरकारों के दावे हैं,

खोखले दिखलावे हैं,

मूक दर्शक मानवता,

क्यों इतनी लाचार है?

कौन ज़िम्मेवार है ……………….?


व्यवस्था को सख़्त बनाना होगा,

संस्कार जो पीछे छूट गए,

फिर से उन्हें मनाना होगा।

जिन्होंने लुटाया,

सब सुख अपना,

उनका हर क्षण वापिस 

लौटाना होगा।


रीति और प्रतीति से,

समस्या को सुलझाना होगा।

क्यों न लौटेगी फिर,

गुलशन की जो बहार है॥

आख़िर कुछ हम पे भी दरकार है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract