STORYMIRROR

Sonal Bhatia Randhawa

Drama

2  

Sonal Bhatia Randhawa

Drama

सिर्फ़ सुन लो...

सिर्फ़ सुन लो...

1 min
344


बस मैं जो भी कहूँ उसे सिर्फ़ सुन लो

ना दो कोई मशवरा

सही हूँ या ग़लत

मेरा दर्द की कोई

दवा ना हो चाहे।


पास तुम्हारे

मुझे बस पूछ कर

मेरे दर्द का

अहसास तो लो

मेरी अनदेखी बंदिशें

चाहे ना तोड़ो

मेरी टूटी ख़्वाहिशें

चाहे ना जोड़ो।


मेरे अधूरे ख़्वाबों

का ताना बाना बस

मुझे बुनने ने तो दो

मेरे भरे दिल को

थोड़ा छलकने तो दो।


कुछ देर के लिए सही

कानों के प्याले

चाहे गिरवी ही दो

बस मैं जो भी कहूँ

उसे सिर्फ़ सुन लो।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama